आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 3 जून,पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी आशीष खरे के निर्देशन में जिले में अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी डॉ. अमित वर्मा के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शहपुरा श्री अजय तिवारी के मार्गदर्शन में थाना शाहपुर पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी शाहपुर निरीक्षक केवल सिंह परते द्वारा थाना स्तर पर विशेष टीम गठित कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिनांक 02 जून 2026 की मध्यरात्रि में डिण्डौरी से ग्राम सारसताल की ओर मोटरसाइकिल से अवैध रूप से अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ छोटा ठाकुर निवासी डिण्डौरी, रिंकू उर्फ डॉन उर्फ नरेश कछवाहा निवासी वार्ड क्रमांक 03 शाहपुर तथा दुर्गेश वंशकार निवासी शाहपुर के कब्जे से 07 कार्टून (पेटी) में भरी 340 पाव अंग्रेजी शराब (कुल 61.2 लीटर) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत 47,600 रुपये है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसकी कीमत लगभग 1,28,000 रुपये है, को भी जप्त किया गया। इस प्रकार पुलिस द्वारा कुल 1,75,600 रुपये मूल्य की मसरूका जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 158/2026, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता है। डिण्डौरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाती रहेगी।
सराहनीय योगदान :
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक केवल सिंह परते, उप निरीक्षक रामप्रसाद यादव, प्रधान आरक्षक मुकेश प्रधान, आरक्षक दीपक धुर्वे, रोहित, कमलेश, अंकित मरावी, महिला आरक्षक पल्लवी पाराशर एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा ।

