आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 12 जुलाई,नगर के वरिष्ठ एवं सेवानिवृत्त शिक्षक आर.के. राव का रविवार, 12 जुलाई 2026 को 74 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात देवलोक गमन हो गया। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों तथा शिक्षा जगत में शोक की लहर व्याप्त है।
स्वर्गीय आर.के. राव अधिवक्ता नीरज शर्मा एवं नवीन शर्मा के पिता थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर के अनेक सामाजिक, शैक्षणिक एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार स्वर्गीय आर.के. राव की अंतिम यात्रा सोमवार, 13 जुलाई 2026 को दोपहर 2 बजे उनके निज निवास, खनूजा कॉलोनी (सत्संग घर के सामने वाले घर) से मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।
आई विटनेस न्यूज 24, परिवार
दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

