खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, के मार्ट से ब्रेड, घी और दूध के सैंपल लिए - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खाद्य प्रतिष्ठानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, के मार्ट से ब्रेड, घी और दूध के सैंपल लिए

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 23 जुलाई,कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की लगातार जांच कर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकाम ने नगर स्थित के मार्ट का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठान में रखी विभिन्न खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट सहित अन्य मानकों की जांच की गई। खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकाम ने बताया कि ब्रेड, घी और दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं, प्रतिष्ठान संचालक को खाद्य लाइसेंस को दुकान की दीवार पर स्पष्ट रूप से चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।मार्ट में विक्रय के रखा सामाग्रियों की एक्सपायरी और गुणवत्ता सही पाई गई।

खाद्य निरीक्षक प्रभा तेकामखाद्य विभाग द्वारा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी जांच और कार्रवाई जारी रखने की बात कही गई है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।