बिलगांव जलाशय के दो गेट खुले, नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बिलगांव जलाशय के दो गेट खुले, नदी किनारे रहने वाले लोग रहें सतर्क


 राजेन्द्र तंतवाय की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 29 जुलाई, जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते बिलगांव मध्यम सिंचाई परियोजना के बिलगड़ा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में जलभराव तेजी से बढ़ गया है। बढ़ते जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए बुधवार 29 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे बांध के गेट क्रमांक 5 एवं 6 को 5-5 सेंटीमीटर खोल दिया गया।

गेट खोले जाने के बाद बांध से पानी की निकासी शुरू हो गई है। प्रशासन ने नदी के किनारे बसे गांवों के नागरिकों, किसानों, मछुआरों एवं पशुपालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे नदी, नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों में अनावश्यक आवाजाही न करें तथा बच्चों को भी पानी के पास न जाने दें।संबंधित विभागों को स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वर्षा का दौर जारी रहता है तो आवश्यकता पड़ने पर जल निकासी की मात्रा में बदलाव किया जा सकता है। प्रशासन ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।

 नदी किनारे रहने वाले सभी लोग सतर्क रहें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस को सूचना दें।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।