साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

साप्ताहिक जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं, कलेक्टर ने दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 7 जुलाई, कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों का सुनवाई कर संबंधित अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जनसुनवाई में शिक्षा, आर्थिक सहायता, राजस्व, पेयजल, सड़क, अनुकंपा नियुक्ति, मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना, नामांतरण तथा सार्वजनिक सुविधाओं सहित विभिन्न विषयों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने जिन आवेदनों का तत्काल निराकरण संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण कराया तथा शेष प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

       जनसुनवाई के दौरान जल्दा मुड़िया निवासी  पीतम सिंह ने राशन पात्रता पर्ची में वैवाहिक स्थिति अविवाहित दर्ज होने के कारण बच्चों की पढ़ाई एवं अन्य शासकीय कार्यों में हो रही परेशानी से अवगत कराया। इस पर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को आवश्यक सुधार की कार्रवाई करने के निर्देश दिए।  ग्राम कोको के मुकद्दम टोला के ग्रामीणों ने विगत लंबे समय से क्षतिग्रस्त विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की शिकायत करते हुए नया ट्रांसफार्मर स्थापित कराने की मांग की। कलेक्टर ने कार्यपालन यंत्री, विद्युत विभाग को मौके की जांच कर शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

        आवेदिका श्रीमती अनुसुईया बाई धुर्वे ने पति की पानी में डूबने से मृत्यु के उपरांत मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अनुग्रह सहायता राशि प्रदान किए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। इस पर कलेक्टर ने एसडीएम डिंडौरी को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिंडौरी निवासी संतोष कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं  धनेश्वर कुमार ने जिला चिकित्सालय डिंडौरी में एचसीवी पॉजिटिव मरीजों के लिए आवश्यक मशीन संचालित नहीं होने से डायलिसिस हेतु अन्य जिलों में जाना पड़ने की समस्या से अवगत कराया। कलेक्टर ने संबंधित विभाग को मामले का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई एवं समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

     इसी क्रम में ग्राम कूंडा निवासी श्रीमती श्वेता मरावी ने रसोइया के रिक्त पद पर नियुक्ति किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि उनके पति द्वारा परित्याग किए जाने के कारण वे अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ निवास कर रही हैं तथा परिवार के पालन-पोषण में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को प्रकरण का परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

        जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर  जे.पी. यादव, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, डिप्टी कलेक्टर  वैधनाथ वासनिक अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।