अमृत 2.0 कार्यों में लापरवाही पर सहायक परियोजना प्रबंधक सहित 9 अधिकारियों को नोटिस - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अमृत 2.0 कार्यों में लापरवाही पर सहायक परियोजना प्रबंधक सहित 9 अधिकारियों को नोटिस


 आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 18 अगस्त,नगर परिषद डिण्डौरी में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत संचालित सीवेज परियोजना एवं अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी अनियमितताओं की जांच के बाद कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

जांच के दौरान स्वीकृत डिजाइन के विपरीत सीवर लाइन, मेनहोल एवं पाइपलाइन निर्माण, आवश्यक तकनीकी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने, गुणवत्ता परीक्षण एवं निरीक्षण में लापरवाही तथा आवश्यक एनओसी के बिना कार्य किए जाने जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

मामले में म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड, जबलपुर के सहायक परियोजना प्रबंधक  अभय कुमार जैन सहित  शिवराज बघेल उपयंत्री नगर परिषद डिण्डौरी,  विहान शुक्ला उपयंत्री जल संसाधन विभाग डिण्डौरी,  अमित तिवारी तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी डिण्डौरी,  बलीराम भवेदी पटवारी हल्का नंबर 67,  हेमंत उईके राजस्व निरीक्षक,  आरपी मार्को तत्कालीन तहसीलदार डिण्डौरी,  एस.के. शर्मा तत्कालीन कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग डिण्डौरी,  बलभद्र धुर्वे उपयंत्री म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर तथा श्री गोपाल गुप्ता परियोजना प्रबंधक म.प्र. अर्बन डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड जबलपुर को शासकीय कार्यों के निर्वहन में लापरवाही के संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से 07 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।