आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 12 अगस्त,शासकीय एकीकृत बालक माध्यमिक शाला किसलपुरी में बुधवार, 12 अगस्त को शाला प्रबंधन समिति की ओर से विद्यार्थियों के लिए स्नेह एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय में अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को बैच, टाई एवं बेल्ट प्रदान किए गए। सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आमंत्रित अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए अपने-अपने घरों में पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा केंद्र डिंडोरी से डीपीसी अमित गौलिया, एपीसी श्रीमती प्रमिला मिश्रा, जिला प्रोग्रामर अनुराग पटेल, भारतीय जनता पार्टी सक्का मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार साहू, एसएमसी अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, उपाध्यक्ष श्रीमती पूजा राव, कुलरंजन राव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, विद्यालय के प्रति लगाव और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने का संदेश दिया गया।

