आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 25 अक्टूबर, जिले के ग्राम झनकी, विकासखंड करंजिया में 24 अक्टूबर 2026 को साप्ताहिक बाजार के दिन घटित घटना में मृतक उत्तम सिंह धुर्वे, पिता मोहन सिंह धुर्वे की माता श्रीमती समरबती बाई धुर्वे को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई। इस पहल का उद्देश्य दुख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करना है।
इस अवसर पर एसडीएम बजाग पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, भाजपा एसटी मोर्चा के पंकज तेकाम , रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन नरेंद्र राजपूत एवं कोषाध्यक्ष सचिन जैन उपस्थित रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में परिवार को सहयोग प्रदान किया।

