एशियाई बेडमिंटन : भारत ने सिंगापुर को हराया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

एशियाई बेडमिंटन : भारत ने सिंगापुर को हराया

अपने स्टार खिलाड़ियों सायना नेहवाल और पीवी सिधू के बिना भी भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगापुर को एशियाई मिश्रित टीम बेडमिंटन चैंपियनशिप में 4-1 से पराजित कर दिया। भारत ने ग्रुप डी में पहला मैच हारने के बाद अगले चारों मैच जीते। प्रणव चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी को मिश्रित युगल में योंग केई और वेई हान ने 23-21 21-17 से हराया। पुरूष एकल में समीर वर्मा ने कीन लोह को 21-9 21-16 से पीट दिया।
पुरूष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी ने डैनी बावा और हेंद्रा विजया को 21-12 21-17 से हराया। महिला एकल में रितुपर्णा दास ने जियाओयू लियांग को 23-21 21-18 से हराकर भारत को 3-1 से आगे कर दिया। महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने रेन आंग और जिया यिग को 19-21 21-17 21-17 से हराकर भारत की झोली में 4-1 से जीत डाल दी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।