आई विटनेस न्यूज 24,भोपाल, 28 नवम्बर 2020, मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं पीड़ित मरीजों की देखभाल के लिए नियुक्त किए गए अस्थाई कर्मचारियों, डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ की नियुक्ति दिनांक 30 नवंबर 2020 को समाप्त होने जा रही थी परंतु 25 नवंबर 2020 को जारी नवीन परिपत्र में सभी की नियुक्तियां 1 महीने के लिए बढ़ा दी गई है।
छवि भारद्वाज, मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन मध्यप्रदेश ने सभी जिलों के कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है कि जिला स्तर पर चिकित्सक /स्टॉप नर्स/ पैरामेडिकल स्टाफ को अस्थायी रूप से दिनांक 01/11/2020 से दिनांक 30/11/2020 तक नियुक्त करने की अनुमति निर्धारित मापदंडों एवं मासिक मानदेय पर प्रदान की गई थी। प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से कोविड-19 महामारी की रोकथाम हेतु अस्थायी मानव संसाधन को दिनांक 01/12/2020 से 31/12/ 2020 तक निम्नानुसार उल्लेखित मापदंडों के आधार पर निरंतर रखने की अनुमति प्रदान की जाती है।

