आंदोलन को दबाने में असफल रही सरकार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

आंदोलन को दबाने में असफल रही सरकार


आई विटनेस न्यूज़ 24, नई दिल्ली, 27 नवंबर 2020, केंद्र सरकार द्वारा पारित किसान बिल के विरोध में पंजाब और हरियाणा से शुरू किसान आंदोलन धीरे धीरे उत्तर प्रदेश और बिहार की सरहदों से होता हुआ देशव्यापी होता जा रहा है। सरकार इस बढ़ते हुए आंदोलन की उग्रता से बेचैन है, सरकार के हाथ पांव फूल रहे हैं। किसान आंदोलन को दबाने की केंद्रीय सरकार के सभी तौर तरीके असफल साबित हो रहे हैं और किसान दिल्ली जाने पर अड़े हुए हैं। आंदोलनकारी किसानों का स्पष्ट कहना है सरकार चाहे जितने जुल्म कर ले जितनी भी दमन की कार्यवाही कर ले हम दिल्ली जाकर रहेंगे और अपना प्रदर्शन करके विरोध जताकर ही मानेंगे। सरकार की तरफ से हो रही दो तरफा कार्यवाही भी निरंतर चालू है सरकार कभी वार्ता का रास्ता चुनती है तो कभी दमन का मगर किसान आंदोलन को दबाने में असफल होती जा रही है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।