पीएनबी ने कैश निकालने के नियमों में किया बदलाव पढ़िये क्या है नई लिमिट - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पीएनबी ने कैश निकालने के नियमों में किया बदलाव पढ़िये क्या है नई लिमिट

आई विटनेस न्यूज़ 24, दिल्ली
पीएनबी ने कैश निकालने के
नियमों में बदलाव किया है आइए जानते हैं
क्या है यह नियम
एसबीआई के बाद पंजाब
नेशनल बैंक ने भी पैसे निकालने के लिए
नया नियम लागू कर दिया है।
पीएनबी के ग्राहकों को 1 दिसंबर से कैश
निकालने पर यह नियम लागू होगा।
बैंक के अनुसार, नया नियम ग्राहकों के
पैसे की सुरक्षा बढ़ाएगा। दरअसल,
पीएनबी की ओर से 1 दिसंबर सेवन
टाइम पासवर्ड (OTP) आधारित कैश
विड्रॉल सुविधा लागू करने जा रहा है। यह
सुविधा एक बार में 10 हजार रुपये से
ज्यादा की कैश निकासी पर लागू होगी।
यानी यदि आपको 10 हजार से ज्यादा
रुपए निकालने हैं तो मोबाइल पर आया
ओटीपी एटीएम में दर्ज करना होगा, तभी
आप कैश निकाल पाएंगे।
इसलिए ग्राहकों को सलाह दी गई है कि
वह बैंक से जुड़ा मोबाइल एटीएम तक
साथ जरूर लेकर जाएं। ये नियम 1
दिसंबर से रात 8 बजे से लेकर सुबह8
बजे के बीच लागू होगा।
उल्लेखनीय है कि PNB में 1 अप्रैल से
यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और
ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) का
विलय हो चुका है। इसलिए पीएनबी की
ओटीपी बेस्ड सुविधा इन बैंकों के ग्राहकों
और एटीएम पर भी लागू होगी।
इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने भी
ATM से OTP बेस्ड कैश विड्रॉल की
सुविधा शुरू की थी। सितंबर महीने से SBI
ने 10 हजार रुपये या ज्यादा की कैश
निकासी के लिए ओटीपी आधारित
सुविधा शुरू कर दी है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।