डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24,
भानपुर के ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेकर मेहंदवानी जनपद CEO ने समिति बनाकर जांच कराई। जांच में सभी शिकायतें सही निकलीं। पड़ताल में पता चला कि भानपुर सरपंच इंदिरा बाई ने ग्राम पंचायत के विभिन्न निर्माण कार्यों में 15 लाख 62 हजार 850 का भ्रष्टाचार किया है। इसके बाद अनावेदिका सरपंच को सुनवाई में बुलाकर पक्ष रखने के लिए कहा गया। तय तारीख पर सरपंच अपने वकील के साथ कोर्ट में हाजिर हुईं। प्रस्तुत दस्तावेजों का सत्यापन मेहंदवानी जनपद CEO से कराया गया। कोर्ट ने केस स्टडी में सरपंच इंदिरा बाई पर लगे आरोपों को प्रमाणित पाया। कोर्ट ने कहा कि इंदिरा बाई ने सरकारी राशि का गबन कर भारी लापरवाही की है। इसलिए उन्हें सरपंच पद पर रहने का कोई हक नहीं है। अंतत: धारा-40 के तहत उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। डिंडौरी जिपं CEO ने मेहंदवानी जनपद CEO को निर्देशित किया कि सरपंच इंदिरा बाई परस्ते के कार्यकाल अवधि की विशेष जांच और गबन की राशि की वसूली के लिए नियमानुसार कार्यवाही की जाए। जांच में कई अन्य आर्थिक गड़बड़ियां भी सामने आ सकती हैं।
