मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, ग्रामीणों ने युवक को रंगे हाथ पकड़ा

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 2 सितम्बर,करंजिया थाना क्षेत्र में देर रात एक मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास करने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस चुका था और चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, देर रात अक्षत मोबाइल सेंटर में एक युवक सब्बल की मदद से दुकान का ताला तोड़ रहा था। ताला तोड़ने के बाद वह दुकान के अंदर दाखिल होकर चोरी करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों को दुकान में संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं, जिसके बाद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़ लिया।

घटना की सूचना तत्काल डायल 112 को दी गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए युवक को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार युवक के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल किया गया सब्बल भी बरामद किया गया है।

घटना के बाद करंजिया पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी अकेले ही चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचा था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। इसके साथ ही क्षेत्र में पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में भी युवक से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और पूछताछ के बाद चोरी की अन्य घटनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।