22 जनवरी को होगा पंचायत चुनाव कीमतदाता सूची का प्रकाशन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

22 जनवरी को होगा पंचायत चुनाव कीमतदाता सूची का प्रकाशन

आई विटनेस न्यूज़ 24, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत चुनाव के
लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को
होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण
का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। राज्य निर्वाचन
आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि 26 दिसंबर तक
ड्राफ्ट नामावलियों की कंप्यूटराइज्ड प्रति तैयार की
जाएगी। 27 दिसंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन
किया जाएगा। 28 दिसंबर से 3 जनवरी तक ड्राफ्ट
मतदाता सूची का निरीक्षण किया जाएगा। 28 दिसंबर से
2 जनवरी तक मतदाता सूची के ड्राफ्ट पर दावे एवं
आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। उन्होंने बताया कि 4 से 11
जनवरी तक दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण किया
जाएगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।