आई विटनेस न्यूस 24 , ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान की मुलाकात भोपाल में महज 10 मिनट हुई है। पहले से प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार दोनों में 45 मिनट तक बातचीत होनी थी। लेकिन 10 मिनट की बात के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया को 40 मिनट तक इंतजार करना पड़ा है। उसके बाद कांग्रेस फिर से हमलावर हो गई है।
हालांकि चर्चा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया और शिवराज सिंह चौहान की यह मुलाकात मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई है। लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इससे इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि एमपी सरकार जनता के साथ किए गए अपने एक-एक वादे को पूरा करने के लिए दृढ़ निश्चय संकल्पित है। इसे लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ चर्चा की है। मीटिंग के बाद सीएम और सिंधिया ओरछा के लिए निकल गए थे।
