किसान बातचीत को तैयार, सरकार का मंथन जारी बातचीत के प्रस्ताव को आंदोलनकारी किसानों ने माना, दोपहर 3 बजे विज्ञान भवन में होगा सरकार से संवाद..बैठक से पहले जेपी नड्डा के घर मंथन, अमित शाह, राजनाथ समेत बड़े मंत्री मौजूद
इसी बीच हिमाचल किसान सभा का बड़ा ऐलान- 1 दिसंबर तक स्थिति साफ नहीं हुई तो करेंगे दिल्ली कूच
हिमाचल किसान सभा के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह तंवर ने किसान आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार ने किसानों की मांगें पूरी नहीं की तो प्रदेश के हर जिले से किसान दिल्ली जाएंगे और आंदोलन में हिस्सा लेंगे.
