रोटरी क्लब के द्वारा जरूरतमंद बैगा परिवार को वितरित किये गर्म कपड़े - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

रोटरी क्लब के द्वारा जरूरतमंद बैगा परिवार को वितरित किये गर्म कपड़े

डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24 इन दिनों कड़ाके की ठंड को देखते हुए रोटरी क्लब डिंडोरी अनंता के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में गर्म कपड़े का वितरण करने का कार्यक्रम किया गया अमरपुर विकासखंड अंतर्गत चंद्रागण व चटिया में सभी रोटेरियन के द्वारा जरूरतमंद बैगा जनजाति परिवारों में बड़ी संख्या में गर्म कपड़ों का वितरण किया । साथ ही बैगा बस्तियों में जाकर सभी रोटेरियनस ने उनकी समस्या जानी ओर आगे भी सभी के लिए कार्य करने कहा।इन दिनों ठंड का असर तेजी से बढ़ा है ऐसे में गर्म कपड़े पाकर बैगा जनजाति परिवारों के चेहरे खिल उठे।सदस्यों ने ग्रामीण वासियों को कोरोना से बचाव संबंधी जानकारी भी दी  गर्म कपड़े वितरण के दौरान 
रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज मिश्रा,  संरक्षक आशीष शुक्ला,सहसंरक्षक राकेश अवधिया,
रोटरी क्लब के अध्यक्ष अविनाश छावड़ा,
सचिव सुभाष गुप्ता,रोटेरियन आनंद खनूजा, रोटेरियन बलराम तिवारी,रोटेरियन शरद छावड़ा, रोटेरियन दशरथ राठौर रोटेरियन सौरभ दुबे सहित रोटरी क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।