विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, जीतू ठाकुर जिलाध्यक्ष बने - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विक्रांत भूरिया मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष, जीतू ठाकुर जिलाध्यक्ष बने

डिण्डौरी: आईविटनेस न्यूज़ 24- मध्य प्रदेश में सात साल बाद हुए युवा कांग्रेस चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं. विक्रांत भूरिया को युवा कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है. वे कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया के बेटे हैं. प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवारों के बीच मुकबला हुआ था। सभी को पीछे छोड़ते हुए विक्रांत भूरिया ने सबसे ज्यादा 40850 वोट हासिल किए हैं. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय सिंह को 20420 वोट से हराया है. विक्रांत भूरिया के बाद संजय सिंह को सबसे अधिक 20430 वोट मिले, उन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है.
बीते 10,11 और 12 दिसंबर को ऑनलाइन माध्यम से चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी. प्रदेश अध्यक्ष के अलावा इस चुनाव के जरिए जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री और विधानसभा प्रभारी भी बनाए गए हैं।
वही डिंडोरी जिला अध्यक्ष के लिए सबसे अधिक मत पाकर शिवराज सिंह ठाकुर जीतू जो कि पूर्व विधायक डॉक्टर नन्हे सिंह ठाकुर के पुत्र हैं अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए जिलाध्यक्ष का चुनाव जीता। वहीं, कमलेश पाठक को जनरल सेक्रेटरी चुना गया है। जिले के सभी यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी इस जीत से काफी उत्साहित हैं।
कुल 199 वोट पड़े। इनमें शिवराज को 98 और कमलेश को 74 वोट मिले। 04 वोट रिजेक्ट हुए हैं। शिवराज के नजदीकी दावेदार उमेश मरावी को 64 और कमलेश के करीबी प्रतिद्वंद्वी पवन मालगाम को 43 वोट मिले। उमेश मरावी और अजय  तेकाम को उपाध्यक्ष तो कमलेश पाठक, रसूल खान, सफीक खान, पवन मलगाम, जिला महा सचिव के पद पर निर्वाचित हुए।
जिले के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ और वरिष्ठ कांग्रेसीयों ने सभी जीते हुए युवाओं को बधाई हो शुभकामनाएं दी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।