डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का निधन हो गया है. मोतीलाल वोरा ने एक लंबी सियासी पारी खेली और 2 दिन पहले तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 93 साल के मोतीलाल वोरा अपने आखिरी दस सालों में भी ऐक्टिव रहे, कांग्रेस पार्टी में उन्होंने दो दशक तक कोषाध्यक्ष रहने के अलावा अहम जिम्मेदारी निभाई. मोतीलाल वोरा को लोग प्यार से दद्दू भी बुलाते थे और उनके बारे में मशहूर था कि बतौर कोषाध्यक्ष व पार्टी की पाई पाई का हिसाब रखते थे और एक पैसा भी फिजूल खर्च नहीं होने देते थे.
मोतीलाल वोरा पत्रकारिता से सियासत में आए थे. उन्होंने कई अखबारों में काम किया था. यही वजह है पत्रकारों के बीच वो बेहद लोकप्रिय थे. उन्हें पत्रकारों की गुगली से बचना खूब आता था और कभी भी किसी विवाद में नहीं पड़े. कांग्रेस के मुख्यालय में कोई रहे ना रहे मोतीलाल वोरा दस्तूर के तौर पर हर दिन पार्टी दफ्तर में जरूर आते थे.
मोतीलाल वोरा ने लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी के संगठन में काम किया।
