आई विटनेस न्यूज़ 24, जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद यानी (District Development Council) के चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बढ़ी बढ़त बना ली है। अब तक के रुझानों के मुताबिक, DDC की 280 में से 223 सीटों के रुझान मिले हैं। भाजपा 66 सीट पर आगे है। वहीं गुपकार अलायंस 62 सीट पर आगे है। कांग्रेस के खाते में 25 सीट जाती दिखरही है। अन्य 70 सीट पर आगे हैं। गुपकार गठबंंधन (People Alliance for Gupkar Declaration, PAGD) में यानी NC और PDP हैं। वेरीनाग अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष जी मीर सोन नासिर अहमद मीर आगे चल रहे हैं। बारामूला, कुपवाड़ा व बांडीपुरा हलके में गुपकार एलायंस आठ, भाजपा चार और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं।
कश्मीर में भी भाजपा ने दिखाया दम
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 109 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 38 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 34 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। श्रीनगर में आजाद उम्मीदवार शाइस्ता असलम विजयी रहीं। कांग्र्रेस 11, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 5और अन्य 20 सीटों पर आगे है।
डीडीसी चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस ने शोपियां में खोला खाता, भाजपा का भी दमदार प्रदर्शन
कश्मीर में जिला विकास परिषद के चुनाव के लिए हो रही मतगणना में भाजपा दमदार प्रदर्शन कर रही है। कश्मीर संभाग की 140 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना में 75 सीटों का रुझान मिला है। इसमें भाजपा दमदार प्रदर्शन करते हुए 29 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। पीपुल्स एलायंस फॉर गुपकार डिक्लेरेशन 17 सीटों पर बढ़त बनाए है। पीपुल्स एलायंस के नेशनल कांफ्रेंस की महमूदा निसार शोपियां में विजयी रही। कांग्र्रेस छह, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी 4 और अन्य 17 सीटों पर आगे है।
बैलेट से हुए इन चुनावों का पहला परिणाम दोपहर तक आएगा। शाम तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जम्मू कश्मीर के कमिश्नर केके शर्मा ने यह जानकारी दी है। यह चुनाव इसलिए यादगार रहा है क्योंकि आर्टिकल 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार वोटिंग हुई, जिसमें मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भाजपा को भी इन चुनावों में बड़ी उम्मीद है। उसके कई दिग्गज नेताओं ने जम्मू के साथ की कश्मीर में खूब पसीना बहाया है। आठ चरण की शांति पूर्ण वोटिंग के बाद अब नतीजे पर पूरे देश की नजर है। कई दिग्गज नेताओं ने इन चुनावों में किस्मत आजमाई है, जिनमें दो दर्जन पूर्व मंत्री, विधायक और एमएलसी शामिल हैं। DDC की कुल 280 सीटों का रिजल्ट आना है।
DDC चुनाव परिणाम में इन दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर: पूर्व राज्यसभा सदस्य त्रिलोक सिंह बाजवा, पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताज मोहिउद्दीन, पूर्व मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाम चौधरी, शक्ति परिहार, शब्बीर खान, एजाज अहमद, पूर्व विधायक शोएब लोन अपनी पार्टी, भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. गारू राम, भारत भूषण, कांता अंदोत्रा, पीडीपी के एजाज मीर, पूर्व एमएलसी शहनाज गनेई, मोहम्मद अकरम प्रमुख, पूर्व निर्दलीय विधायक चरणजीत सिंह, नेशनल कांफ्रेंस के पूर्व विधायक जगजीवन लाल, अब्दुल गनी मलिक के पूर्व मंत्री मिर्जा अब्दुल रशीद के बेटे परवेज मिर्जा, जावेद राणा के बेटे जिशान राणा, पूर्व विधायक आरएस पठानिया की पत्नी जूही मन्हास, पूर्व विधायक हर्ष देव की पत्नी मंजू सिंह।
