लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र से सम्मानित किया गया

आई विटनेश न्यूज़ 24 डिंडोरी, 9 दिसंबर 2020, प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के लोकतंत्र सेनानियों को ताम्रपत्र से सम्मानित किये जाने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत जिले के चार व्यक्तियों को देश में लोकतंत्र की स्थापना में महती भूमिका के लिए लोकतंत्र सेनानी के रूप में सम्मानित किया गया। जिले के बुजुर्ग गणमान्य नागरिक स्व. श्री जीवन लाल जी नायक, स्व. श्री राम कुमार सोनी, स्व. श्री मोहम्मद खान, स्व. श्री मिश्रीलाल साहू शहपुरा को सम्मान प्रदान करते हुए शासन द्वारा " ताम्रपत्र" प्रदान किये जाने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश शासन ने
भारतीय प्रजातंत्र के इतिहास में 26 जून 1975 को लागू आपातकाल में लोकतंत्र का ध्यान रखने और नागरिक अधिकारों के लिए  कठोर यातनाएं सहते हुए जेल में निरूद्ध रहे इन सेनानियों के इस अदम्य साहस एवं संकल्प के लिए 10 मार्च 1970 को आपातकाल समाप्त हुआ लोकतंत्र की रक्षा के लिए लोकतंत्र सेनानियों द्वारा अनुकरणीय त्याग व बलिदान किया  है। इन सभी  लोकतंत्र सेनानीयो को पूर्ण सम्मान सहित ताम्रपत्र से सम्मान किया गया ।

इस अवसर पर तहसीलदार विसन सिंह ठाकुर ने स्व. जीवन लाल नायक के पुत्र श्री महेन्द्र नायक जी व स्व. मोहम्मद खान जी के पुत्र श्री मोहम्मद नईम खान को ताम्रपत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।