सावधान-निवार के बाद अब आ रहा है बुरेवी तूफान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सावधान-निवार के बाद अब आ रहा है बुरेवी तूफान

आई विटनेस न्यूज़ 24, चक्रवाती तूफान निवार के बाद अब burevi तूफान आ रहा है भारतीय मौसम विज्ञान विभाग आईएमडी ने इसकी चेतावनी जारी कर दी है

            दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव के क्षेत्र में अब burevi चक्रवाती तूफान का रूप ले लिया है और आज रात इसके श्रीलंकाई तट से टकराने की आशंका है आईएमडी ने केरल के चार तटीय शहरों के लिए 3 दिसंबर को रेड अलर्ट जारी किया है यह शहर है तिरुअनंतपुरम, कोल्लम, अलापुझा, पठानमथित्ता

        Burevi चक्रवाती तूफान 70 से 80 किलोमीटर की गति से चल रहा है आज (3 दिसंबर को) दोपहर को इसका सबसे ज्यादा खतरा रहेगा।
अगर बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) और अरब सागर (Arabian Sea) की बात एक साथ की जाए, तो पिछले करीब 10 दिनों में तीसरा तूफान दक्षिण भारत (South India) के लिए सिरदर्द बनने जा रहा है. मौसम विभाग की चेतावनी (Weather Alert) के मुताबिक कन्याकुमारी (Kanyakumari), तिरुनेलवेली, थूटुकुडी, तेनकाशी, रामनाथपुरम और शिवगंगई ज़िलों यानी तमिलनाडु (Tamil Nadu) के दक्षिणी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश (64 से 204 mm तक) की आशंका है. केरल (Kerala) के कोल्लम, तिरुवनंतपुरम, पटनमथिट्टा और अलप्पुझा ज़िलों पर भी नए तूफान का असर पड़ सकता है.

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।