जानें PUBG Mobile भारत में लॉन्च होगाभी या नहीं, और होगा तो कब? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जानें PUBG Mobile भारत में लॉन्च होगाभी या नहीं, और होगा तो कब?

आई विटनेस न्यूज़ 24 , नई दिल्ली।
भारत में पबजी (PUBG) गेम के दीवाने लंबे समय से इस
इंतजार में हैं कि पबजी पर लगा बैन किसी तरह खत्म हो
या यह गेमिंग कंपनी देसी वर्जन PUBG Mobile India
लॉन्च करे। पबजी ऐप के डिवेलपर भी भारत में इस सबसे
पॉप्युलर गेम को दोबारा शुरू होने की पूरी कोशिश कर रहे
हैं, लेकिन उन्हें सरकार से इजाजत नहीं मिल रही है। वहीं
देसी पबजी माने जाने वाले FAU-G ऐप की लॉन्चिंग कब
होगी, इसकी सटीक जानकारी भी सामने नहीं आ रही है।
ऐसी स्थिति में पबजी लवर्स इस इंतजार में हैं कि किसी
तरह PUBG Mobile India भारत में शुरू हो।
क्या होगा आगे?
InsideSport नामक साइट की रिपोर्ट के मुताबिक,
मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रोनिक्स एंड इन्फोर्मेशन टेक्नॉलजी
(MEITY) ने पबजी या इसके भारतीय वर्जन को भारत में
फिर से शुरू करने की इजाजत नहीं दी है। इससे पहले
खबर आ रही थी कि नवंबर को पबजी मोबाइल इंडिया गेम
को दोबारा शुरू किया जा सकता है, लेकिन ऐसा हो नहीं
सका। बीते दिनों पबजी इंडिया ने मिनिस्ट्री के अधिकारियों
के साथ बैठक करने के लिए समय मांगा, लेकिन मंत्रालय
की तरफ से किसी तरह का पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला।
दरअसल, बैठक के दौरान ही इस बात पर मुहर लग सकती
है कि पबजी मोबाइल गेम ऐप को फिर से भारत में शुरू
किया जा सकता है नहीं?
कब होगा शुरू?
अब माना जा रहा है कि अगले साल जनवरी-फरवरी के
दौरान पबजी मोबाइल इंडिया को शुरू करने से जुड़ा कोई
ठोस फैसला हो सकता है और पबजी इस बाबत सरकार से
बात करने की पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, सरकारी
रवैये के बाद ही पबजी के भारत में भविष्य की जानकारी
मिल पाएगी। आपको बता दूं कि अगर सरकार किसी
मोबाइल ऐप को बैन कर देती है तो फिर उससे जुड़ी कंपनी
सरकार की इजाजत के बिना किसी दूसरे या नए ऐप को
लॉन्च नहीं कर सकती है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।