शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकरशुरूहुआ मंथन, सिलावट-राजपूत का फिर से मंत्रीबनना लगभग तय, इमरती देवी को भी कियाजा सकता है एडजस्ट... - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकरशुरूहुआ मंथन, सिलावट-राजपूत का फिर से मंत्रीबनना लगभग तय, इमरती देवी को भी कियाजा सकता है एडजस्ट...

आई विटनेस न्यूज़ 24 ,भोपाल।
उपचुनावों में जबरदस्त जीत के बाद मध्य प्रदेश में शिवराज
सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan)
कैबिनेट के विस्तार ((Expansion of Shivraj Singh
Chouhan cabinet)) की कवायद शुरू हो गई है। कोई
खुलकर नहीं बोल रहा, लेकिन पार्टी के अलग-अलग धड़ों
के बीच संतुलन बनाने के लिए वरिष्ठ नेताओं के बीच मेल-
मुलाकातों का दौर शुरू हो गया है। चुनावी जीत के बाद भी
सीएम शिवराज के लिए चुनौतियां कम नहीं हुई हैं। पार्टी के
पुराने नेताओं को संतुष्ट करने के साथ ज्योतिरादित्य
सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थकों को क्या
जिम्मेदारी दी जाए, इसको लेकर सरकार से लेकर संगठन
तक में मौकों की तलाश हो रही है।
सिंधिया और तोमर से मिले सीएम
सोमवार को शिवराज और सिंधिया की मुलाकात के अगले
दिन मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से बंद कमरे
में बातचीत की। इन मुलाकातों में क्या बात हुई, इसकी
स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई, लेकिन सूत्रों के मुताबिक
चुनाव में हारे हुए कुछ नेताओं को भी निगम-मंडलों में
एडजस्ट करने की तैयारी हो रही है।
इनका फिर से मंत्री बनना करीब-करीब तय
जानकारी के मुताबिक सिंधिया-समर्थक तुलसी सिलावट
(Tulsi Silawat) और गोविंद सिंह राजपूत (Govind
Singh Rajpoot) का फिर से मंत्री बनना तय है। चुनाव
प्रचार के दौरान सिलावट को मंत्री बनाने की घोषणा खुद
मुख्यमंत्री ने की थी। वहीं, राजपूत ने सुरखी में जबरदस्त
चुनौती के बाद भी कांग्रेस उम्मीदवार को बड़े अंतर से
पटकनी दी थी।

इमरती देवी के लिए सिंधिया का जोर
शिवराज कैबिनेट में महिला एवं बाल विकास मंत्री रहीं
इमरती देवी (Imarti Devi) को उपचुनाव में हार का
सामना करना पड़ा था, लेकिन सिंधिया उनका कैबिनेट
मंत्री का दर्जा बरकरार रखना चाहते हैं। ऐसे में इमरती देवी
और गिरिराज दंडोतिया को निगम-मंडलों में महत्वपूर्ण पद
मिल सकता है।
संगठन में एडजस्ट करने की तैयारी
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा जल्द ही अपनी
कार्यसमिति का ऐलान करने वाले हैं। उम्मीद है कि मंत्री
नहीं बनाए जाने वाले पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेताओं को शर्मा
की टीम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है। कुछ
सिंधिया-समर्थक नेताओं को भी संगठन में जगह मिल
सकती है, लेकिन इससे पहले उन्हें बीजेपी की कार्यशैली
समझने के लिए टेनिंग दी जा सकती है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।