आई विटनेस न्यूज़ 24डिंडोरी,श्रीमाता जी महाराज आश्रम सेवा समिति ने किया आयोजन
डिण्डौरीः- विगत दिवस प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्रीमाता जी महाराज आश्रम सेवा समिति लक्ष्मण मढ़वा रामघाट द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे गरीब परिवारों को निःशुल्क गर्म कम्बल वितरण का आयोजन किया गया जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र राजपूत की अध्यक्षता एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष महेश पाराशर श्री महेश धूमकेती, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, धु्रव पटेल के वरिष्ठ अतिथि मे किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन समिति के कोषाध्यक्ष संदीप सोनी बालाघाट द्वारा आयोजन किया गया। साथ ही सुरेश परस्ते, परमेश ठाकुर, मुरली यादव रूद्रेश परस्ते, धरम सिंह, का सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आरती गणेश गवले ने किया। समिति द्वारा माह जनवरी 2021 मे 100 परिवारो को बर्तन वितरण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
