डिंडोरी से मंडला जा रहे आरक्षक अर्जुन रजक को डंफर ने मारी जोरदार टक्कर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी से मंडला जा रहे आरक्षक अर्जुन रजक को डंफर ने मारी जोरदार टक्कर

आई विटनेस न्यूज़ 24, डिंडोरी से मंडला की ओर जा रहे सीजेएम न्यायालय डिंडोरी में पदस्थ आरक्षक अर्जुन रजक को सामने से आ रहे डंफर ने जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार मेहंदवानी थाना अंतर्गत गिड़रोली घाट में डंफर ने उक्त बाइक सवार को टक्कर मारी और बाइक डंफर में ही फंस गई जिसे लेकर डंफर चालक लगभग 10 किमी तक भागा और फिर वहां बाइक और डंफर छोड़कर चालक फरार हो गया।
गंभीर रूप से घायल अर्जुन रजक आरक्षक डिंडोरी से पेटेगांव जिला मंडला जा रहा था तभी रास्ते में यह घटना घटी। डिंडोरी पुलिस में तैनात एक अन्य आरक्षक भी मंडला की ओर जा रहा था जिसके द्वारा घायल आरक्षक को उपचार हेतु भेजने की व्यवस्था की तथा घटना कि जानकारी 100 डायल को दी गई। आरक्षक अर्जुन रजक के पैर में गंभीर चोटे बताई गई है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।