मध्य प्रदेश में महंगी हुई बिजली, जनिये पूरा टैरिफ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश में महंगी हुई बिजली, जनिये पूरा टैरिफ

जबलपुर आई विटनेस न्यूज़ 24,मंहगाई का एक ओर झटका डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस की महंगाई का झटका झेल रहे एमपी के उपभोक्ताओं को अब महंगी बिजली का करंट लगा है। मप्र विद्युत नियामक आयोग ने कोरोना के चलते लंबित 2020-21 की नई टैरिफ याचिका को मंजूरी दे दी। प्रदेश में बिजली की दरें 1.98 प्रतिशत महंगी कर दी गई हैं। आम घरेलू उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर पड़ेगा। सिर्फ 30 यूनिट तक बिजली खपत पर बढ़ोतरी नहीं की गई है।

नई टैरिफ दरें 26 दिसंबर से लागू होंगी। उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात यह है कि उन्हें मीटर किराया नहीं देना होगा। पहले सिंगल फेस में 10 रुपए, थ्री-फेस में 25 रुपए और 10 किलोवाॅट से ऊपर भार के उपभोक्ताओं को 125 रुपए महीने मीटर किराया लगता था।
मध्य प्रदेश विधुत नियामक आयोग से प्रदेश की बिजली कंपनियों ने 40016 करोड़ का राजस्व की जरूरत बताई थी। इसलिए कंपनी ने मौजूदा दरों में 5.73 फीसद बढ़ोतरी मांगी थी। इससे कंपनी को करीब 2169 करोड़ पिछले साल से ज्यादा मिलते। आयोग ने 37673 करोड़ राजस्व आवश्यक्ता माना। इस हिसाब से कंपनी की मांग पर 730 करोड़ रुपये के घाटे को मंजूर किया है। यानी दाम में औसत बढ़ोतरी 1.98 फीसद की गई।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।