नए कृषि कानूनों (New Farm Laws) के खिलाफ
किसानों का विरोध प्रदर्शन (Farmer Protest) थमने
का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर
(Delhi Border News) पर किसान जमे हुए हैं
जिसकी वजह से यातायात (Delhi Traffic News)
काफी प्रभावित है। कुछ जगहों पर रूट डायवर्जन
(Route Diversion) किए गए हैं जबकि कुछ जगहों
पर बॉर्डर सील कर दिए गए हैं।
चिल्ला बॉर्डर पर एक तरफ का रास्ता खोला गया
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जानकारी दी है कि चिल्ला बॉर्डर
पर एक तरफ का रास्ता खोल दिया गया है। जानकारी के
मुताबिक, दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को खोल दिया
गया है जबकि नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते पर ट्रैफिक
मूवमेंट अभी भी बंद है।
DND वाले रास्ते पर भारी जाम
किसान आंदोलन की वजह से दिल्ली जाने वाले कई रास्तों
को ऐहतियातन बंद कर दिया गया है जिसकी वजह से
DND फ्लाइवे रूट पर ट्रैफिक मूवमेंट काफी बढ़ गया है।
दिल्ली पुलिस बैरिकेड्स लगाकर गाड़ियों की चेकिंग कर
रही है, नतीजन DND पर इस समय भारी जाम लगा हुआ
है।
दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज जाने वाला रास्ता
खुला है
कुछ लोगों को दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज वाले
रास्ते को लेकर कन्फ्यूजन थी जिसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक
पुलिस से ट्विटर पर सवाल पूछे गए थे। इसके जवाब में
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि दिल्ली जाने के लिए
कालिंदी कुंज वाला रास्ता खुला है।
चिल्ला बॉर्डर को ट्रैफिक के लिए बंद किया गया
गौतम बुद्ध द्वार के पास किसानों के आंदोलन की वजह से
नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर (Delhi Chilla
Border) को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया गया है।
नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर भारतीय किसान यूनियन
(भानु) के लिए प्रदर्शन के लिए जुटे हुए हैं और दिल्ली के
जंतर-मंतर जाने की मांग कर रहे हैं। बुधवार को भी चिल्ला
बॉर्डर को आंशिक तौर पर बंद रखा गया था। टिकरी और झाड़ौदा बॉर्डर भी सील
दिल्ली के टिकरी बॉर्डर (Tikri Border), झाड़ौदा बॉर्डर
और झाटीखेड़ा बॉर्डर को भी किसी भी तरह के ट्रैफिक
मूवमेंट के लिए बंद रखा गया है। हालांकि बादुसराय बॉर्डर
को केवल दोपहिया वाहनों के आवागमन के लिए खुल रखा
गया है। यह जानकारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दी है।
दोनों तरफ से आज भी बंद है सिंघु बॉर्डर
किसान आंदोलन के मद्देनजर सिंघु बॉर्डर (Singhu
Border) को आज भी दोनों तरफ से बंद रखा गया है।
लामपुर, औचंदी और अन्य छोटे बॉर्डर को भी ऐहतियातन
बंद रखा गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को
इन रास्तों से बचने की सलाह
किसान आंदोलन की वजह से कई रास्ते बंद हैं जिसकी
वजह से भारी ट्रैफिक जाम की भी दिक्कत हो रही है।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सिग्नेचर ब्रिज से रोहिणी जाने के
लिए आउटर रिंग रोड, जीटीके रोड, एनएच-44 और सिंघु,
औचंदी व लामपुर बॉर्डर जाने से बचने की सलाह दी गई
है।
नोएडा जाने के लिए NH-24 या DND से जाने की
सलाह
नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर को ट्रैफिक मूवमेंट के
लिए बंद रखा गया है। लोगों को नोएडा लिंक रोड पर जाने
से बचने की सलाह दी गई है। दिल्ली से नोएडा जाने वाले
लोग DND या फिर NH-24 का इस्तेमाल कर सकते हैं।
जारी है किसानों का आंदोलन
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का आंदोलन
जारी है। एक दिसंबर को सरकार व किसान संगठनों के
बीच हुई बातचीत बेनतीजा रही थी। आज फिर सरकार व
किसान संगठनों के नेताओं के बीच बैठक होनी है। ऐसी
उम्मीद जताई जा रही है कि शायद आज इस मसले का
कोई हल निकल आए।
