डिंडौरी-: आई विटनेस न्यूज़ 24,
25 दिसंबर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर पीएम मोदी ने किसानों के साथ संवाद कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के लाभार्थियों 9 करोड़ किसानों को इस योजना की 7वीं किस्त जारी की. BJP ने इसे ‘उत्सव’ के रूप में मनाने का फैसला किया था. इसके लिए उसकी ओर से आयोजित कार्यक्रमों में ज्यादा से ज्यादा किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया था.
इस कार्यक्रम के लिये सभी जिला पंचायत के मुख्यालय में led के माध्यम से लाईव कार्यक्रम से किसानों को जोड़ा जाना था।
इसी के तहत आज जिला मुख्यालय मैं भी कृषि मेला का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय प्रांगण में किया गया था। माननीय मुख्यमंत्री और भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री समस्त भारतीयों और प्रदेश वासियों के साथ रूबरू हुए उसी दौरान कार्यक्रम में लगाए गए बड़े-बड़े एलईडी वॉल के माध्यम से दिखाया जाना था पर नही हो सका वहीं डिंडोरी एसडीएम महेश मंडलोई से इस टेक्निकल त्रुटियों के संबंध में जानकारी लेने पर एसडीएम महोदय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण यह कार्यक्रम लाइव नहीं दिखा पाया और संबंधित ठेकेदार को एलईडी के भुगतान के संबंध में जब पूछा गया तो उनके द्वारा संबंधित ठेकेदार को बुला कर बात करने की बात कही है गौरतलब है कि इन पूरे कार्यक्रमों की तैयारी का पूर्ण निरीक्षण किया गया है या नहीं इस पर भी सवाल उठते हैं और इसी तरह लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों वाह जवाबदार अधिकारियों पर भी उचित कार्रवाई होनी चाहिए जिससे आगामी भविष्य में होने वाले सभी शासकीय आयोजन जो होते हैं उनकी पूर्ण तैयारी एक दिवस पूर्व पूर्ण निरीक्षण कर ही कार्यक्रम को या जाना ही उचित होता है