डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24, शाहपुरा में 25 दिसम्बर प्रधान मंत्री के किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम के बीच अचानक जिलाध्यक्ष ,ओर भाजपा हाय हाय के नारे गूंजने लगे
, प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत बरगांव और ढोंडा के ग्राम रोजगार सहायक सचिव के तबादले को लेकर जनपद क्षेत्र में बड़ी नाराजगी है और इसके पीछे भाजपा संगठन की मनमानी बताई जा रही है, कुछ दिनों पहले हुए मंडल चुनाव से कार्यकर्ताओ में रोष व्याप्त है ,न खुश कार्यकर्ता और समाज विशेष का आरोप है कि जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत कार्यकर्ता से भेदभाव का व्यवहार करते है ,इससे पहले डिंडौरी मंडल के दशरथ राठौर ने भी आरोप लगा कर स्तीफा दिया था,ओर भी मंडलो में विरोध के स्वर पनप रहे है ,उसी का परिणाम था आज का शाहपुरा का प्रदर्शन
