डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज़ 24,आज भाजपा मण्डल डिण्डोरी के प्रशिक्षण वर्ग का द्वितीय दिवस सम्पन्न हुआ। जिसमें छह सत्र सम्पन्न हुए । जिसमें
तीसरे सत्र में अध्यक्षता मण्डल डिण्डोरी के चंद्रिका गवले, पूर्व उपाध्यक्ष मण्डल डिण्डोरी ने की एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश जी धुर्वे ने पं दीनदयालजी के एकात्म मानववाद के सिद्धांत एवं उसके क्रियान्वयन , अटल जी के कार्य काल में प्रारंभ किए गए कार्यों एवं उनकी दूर दृष्टिता से उनके सपनों को साकार करने में मोदी जी के जन कल्याणकारी योजनाओं को आधार बताया । सत्र के अंत में पूछे गए सवालों पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता चन्द्र शेखर नायक को सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता के रूप में पुरस्कृत एवं सम्मानित किया । और पंच निष्ठाओं को पूछें जाने पर क्रमशः सपना जैन, सुधीर दत्त तिवारी, इन्द्र कुमार पाठक, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा को सम्मानित किया गया । इस मण्डल के समापन सत्र को संबोधित करते हुए श्री नरेन्द्र राजपूत जी जिला अध्यक्ष भाजपा ने बताया कि मण्डल डिण्डोरी के साथ आज जिले के सभी मण्डलों का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ । व मण्डल अध्यक्ष डिण्डोरी लक्ष्मण ठाकुर जी को बधाई दी । व जिला के सभी पदाधिकारियों नाम ले कर का अभिनंदन किया।
