Weather Alert 23 December - अगले 24 घंटों में इन राज्‍यों में बढ़ेगी ठंड, IMD मौसम विभाग ने चेताया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

Weather Alert 23 December - अगले 24 घंटों में इन राज्‍यों में बढ़ेगी ठंड, IMD मौसम विभाग ने चेताया

आई विटनेस न्यूज़ 24, शीतलहर के कारण मैदानों से लेकर पहाड़ों तक कड़ाके की ठंड चल रही है।मौसम के जानकारों का कहना है कि आगामी एक सप्‍ताह तक अभी ऐसे ही हालात रहने वाले हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले सप्ताह तक ऐसी ही ठंड की स्थिति बने रहने का अनुमान जताया है। एक हफ्ते बाद कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा सकती है। इस समय कड़ाके की सर्दी का अनुभव किया जा रहा है। उत्‍तर भारत से लेकर मध्‍य भारत के राज्‍य तो शीतलहर से कांप उठे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्वी भागों और विदर्भ में एक-दो स्थानों पर शीतलहर जारी रहने की संभावना है। जबकि उत्तर भारत के शहरों में तापमान और बढ़ेगा जिससे सर्दी और कम हो जाएगी। बिहार और उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा जारी रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश विषेशरूप से घने कोहरे वाला क्षेत्र होगा। उत्तर भारत पर बने पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू कश्मीर और लद्दाख में कुछ स्थानों पर बारिश और हिमपात होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। दक्षिण भारत पर भी अगले 24 घंटों एक दौरान मौसम में हलचल काफी कम रहेगी। हालांकि 22 दिसम्बर से तमिलनाडु और केरल में बारिश शुरू हो सकती है। उत्तर भारत के अधिकतर शहर शीत लहर (Cold Wave) की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, तथा महाराष्ट्र में भी अब शीतलहर की संभावना है। दिल्‍ली में सर्दी गहराती जा रही है। अगले 3 दिनों तक दिल्ली के लोगों को इस भीषण सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने 24 से 30 दिसंबर तक के लिए अपने पूर्वानुमान में कहा कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहेगा। आने वाले तीन दिन ऐसी ही कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार हैं। उच्च पर्वतीय इलाकों में हलका हिमपात व बारिश हो सकती है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।