दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एग्जाम फोबिया से बचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। अब बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं। - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को एग्जाम फोबिया से बचाने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। अब बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी मंडल द्वारा जारी टोल फ्री नंबर 18002330175 पर आसानी से अपने सवालों के जवाब पूछ सकते हैं।

डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,पहले मंडल सिर्फ दो हेल्पलाइन नंबर जारी करता था। इस व्यवस्था में विद्यार्थियों द्वारा फोन लगाने पर नंबर व्यस्त मिलता था। इसके अलावा फोन करने पर पैसा भी खर्च होता था। अब टोल फ्री व हेल्पलाइन नंबर को सर्वर से जोड़ दिया गया है। इससे सभी हेल्पलाइन नंबर सर्वर से सीधे 6 अलग-अलग लाइनों पर बैठे काउंसलर के पास अपने आप ट्रांसफर हो जाएंगे।

मंडल अधिकारियों ने बताया कि एमपी बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल घोषित कर दिया है। इसे देखते हुए 1 जनवरी 2020 से हेल्पलाइन की नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी, जो 31 दिसंबर 2020 तक चलेगी। पिछले साल तक माध्यमिक शिक्षा मंडल के हेल्पलाइन नंबरों पर प्रदेश भर से एक दिन में करीब 200 कॉल आते रहे हैं। इस साल यह संख्या और ज्यादा बढ़ जाएगी। इसे देखते हुए यह सुविधा शुरू की जा रही है। मंडल द्वारा 2019 में सालभर काउंसिलिंग प्रक्रिया चलाई गई। अभी तक साल भर में एक लाख 20 हजार कॉल हेल्पलाइन नंबरों पर आ चुके हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के सबसे ज्यादा कॉल हैं।

18 काउंसलर व 120 से अधिक विषय विशेषज्ञ होंगे

मंडल ने तीन शिफ्ट में 6-6 काउंसलर को रखा है। विद्यार्थियों की काउंसिलिंग के लिए 18 काउंसलर, मनोवैज्ञानिक होंगे। साथ ही 120 से अधिक विषय विशेषज्ञों की सूची तैयार की गई है। विद्यार्थी विषय से संबंधित प्रश्न भी पूछ सकते हैं। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्या, मानसिक तनाव से संबंधित किसी भी तरह के प्रश्न हेल्पलाइन नंबर पर पूछे जा सकते हैं। 

10वीं-12वीं में बैठेंगे कुल 50979 students

इस साल जिले से 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा में कुल 50979 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनमें 10वीं के 29707 तथा 12वीं के 21272 विद्यार्थी हैं। 

कैसा रहेगा प्रोजेक्ट

काउंसलर ने बताया कि सबसे अधिक प्रश्न दसवीं और बारहवीं के कॉमर्स के बच्चों के प्रोजेक्ट से संबंधित पूछे जा रहे हैं। साथ ही ब्लू प्रिंट और प्रैक्टिकल की जानकारी भी ली जा रही है। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी इस साल से होने वाले दो प्री-बोर्ड की जानकारी भी ले रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड भोपाल, मध्य प्रदेश का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर है 18002330175

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।