नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू

आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 7 सितम्बर,पी.एम.श्री. स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिंडोरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 9वीं तथा 11वीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। कक्षा 11वीं में कला/मानविकी एवं विज्ञान संकाय के लिए प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करना होगा।

विद्यालय प्रबंधन ने पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। प्रवेश से संबंधित पात्रता, परीक्षा एवं अन्य आवश्यक जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।