19 जनवरी को डिंडौरी आयंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

19 जनवरी को डिंडौरी आयंगे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

काँग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी शुक्ला की माता जी को करेंगे श्रद्धा सुमन अर्पित
डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस कमेटी चीफ कमल नाथ 19 जनवरी को डिंडौरी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला की दिवंगत माताजी सुशीला शुक्ला को श्रद्धांजलि अर्पित करने और परिजनों को संबल देने के लिए जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुंचेंगे। कमल नाथ के ऑफिस से जारी शेड्यूल के अनुसार, पूर्व सीएम 19 जनवरी की सुबह 09:15 बजे छिंदवाड़ा से डिंडौरी के लिए रवाना होंगे। करीब 10:15 बजे मुरारी शुक्ला जी के निवास पर पहुंचकर परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे वह जिलाध्यक्ष सहित अन्य कांग्रेसियों से मुलाकात कर 10:45 बजे बालाघाट के लिए रवाना हो जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला की माताजी का 09 जनवरी की सुबह 04 बजे 76 वर्ष की आयु में लंबी बीमार के कारण देहावसान हो गया था।



Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।