2021 की सबसे बड़ी चोरी, 25 किलो सोना ऑटो में लेकर गया, पुलिस के शिकंजे में चोर - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

2021 की सबसे बड़ी चोरी, 25 किलो सोना ऑटो में लेकर गया, पुलिस के शिकंजे में चोर

डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24, दिल्ली पुलिस ने फिल्मी अंदाज में एक ज्वेलरी शॉप से चोरी करने वाले आरोपी को धर दबोचा है. दक्षिणी दिल्ली के कालका जी में पिछले दिनों अंजली ज्वेलर्स में पीपीई किट पहनकर दाखिल हुए चोरों ने करीब 13 करोड़ के गहने चोरी कर लिए थे. पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी मोहम्मद शेख नूर को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 13 करोड़ रुपये की कीमत का 25 किलो सोना बरामद किया गया है.

पीपीई किट पहनकर किया चोरी

पिछले मंगलवार को शेख नूर पीपीई किट पहनकर शोरूम में चोरी को अंजाम दिया था.  वह दूसरी इमारत की छत से शोरूम में घुसा था. उस वक्त शोरूम के आगे पीछे हथियारबंद पांच गार्ड  तैनात थे, फिर भी किसी भनक नहीं लगी थी. चोर तोरी करने के बाद बैग में भरकर ऑटो से सोना ले गया था. फ़िल्मी अंदाज़ में की गई यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चोरी थी. आरोपी  मोहम्मद शेख नूर मूल रूप से पश्चिम बंगाल के हुबली जिले का रहने वाला है, जो कालका जी में ही इलेक्ट्रिशियन के तौर पर काम करता था.

अंजलि ज्वेलर्स में हुई चोरी

कालका जी इलाके में मेन रोड पर अंजली ज्वेलर्स का शोरूम है, जो देशबंधु कॉलेज के पास है और पुलिस चौकी से भी बिल्कुल नज़दीक है. मंगलवार की रात कुछ बदमाश गहनों के शोरूम के पास किसी दूसरी इमारत के ग्राउंड फ़्लोर से घुसे और फिर छत के रास्ते 3-4 मकान छोड़कर शोरूम की इमारत में दाखिल हो गए. इसके बाद ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर बने अंजली ज्वैलर्स में आराम से चोरी कर निकलते बने.

पुलिस ने बताया

दक्षिणी पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आरपी मीणा के मुताबिक शोरूम के मैनेजर ने बुधवार सुबह 11 बजे इस चोरी की जानकारी पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी में दिखाई दिए एक संदिग्ध के आधार पर जांच शुरू की तो परत खुलती चली गई और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आ गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।