मध्य प्रदेश- आम जनता की सुविधा के लिए दो विभागों को मर्ज किया जाएगा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मध्य प्रदेश- आम जनता की सुविधा के लिए दो विभागों को मर्ज किया जाएगा

भोपाल-:आई विटनेस न्यूज24, आत्मनिर्भर भारत योजना के तहत मध्यप्रदेश सरकार बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रही है. लोगों को स्वास्थ्य की और बेहतर सेवाएं मिल सकें इसके लिए प्रदेश में अब स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग को मर्ज कर एक ही विभाग बना दिया जाएगा. दोनों विभागों के मंत्रियों ने इस पर अपनी सहमति भी दे दी. सामान्य प्रशासन विभाग ने तैयरियां शुरू कर दी हैं.

विभाग मर्ज होने के बाद मंत्री एक ही होगा

 विभागों के मर्ज होने के बाद मंत्री एक ही रहेंगे. बता दें, शिवराज सरकार कई बार सामूहिक रूप से यह ऐलान कर चुकी है कि उसका फोकस लोगों के स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाना है. इसके लिए कई निर्णय लिए जा रहे हैं. फिलहाल चिकित्सा शिक्षा विभाग विश्वास सारंग और स्वास्थ्य विभाग प्रभुराम चौधरी के पास है.

   मध्य प्रदेश सरकार का यह फैसला जनता की सुविधा के लिए सही कदम होगा या नहीं यह आने वाला समय तय करेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।