उत्तर प्रदेश- अस्पतालों में पैदा हो रहे हैं कुत्तों के बच्चे, आप विधायक का विवादित बयान, अमेठी पुलिस ने किया गिरफ्तार - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

उत्तर प्रदेश- अस्पतालों में पैदा हो रहे हैं कुत्तों के बच्चे, आप विधायक का विवादित बयान, अमेठी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली-:आई विटनेस न्यूज24,आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती के ऊपर सोमवार को रायबरेली में एक युवक ने काली स्याही फेंक दी. घटना रायबरेली के सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस में उस समय हुई, जब आप नेता जिले के अस्पतालों का दौरा करने वाले थे. बीजेपी और हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आप नेता पर काली स्याही फेंक दी. इस दौरान आप विधायक की पुलिस के अधिकारियों के साथ नोकझोंक भी हुई. फिलहाल पुलिस ने सोमनाथ भारती को सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस से एस्कॉर्ट करवा कर अमेठी जिले की तरफ रवाना किया है.

आप विधायक गिरफ्तार


AAP MLA सोमनाथ भारती को यूपी के अस्पतालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर गिरफ्तार किया गया है. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक सोमनाथ भारती को अमेठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ जगदीशपुर कोतवाली में धारा 505 और 153A के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. जगदीशपुर पुलिस सोमनाथ भारती को रायबरेली से गिरफ्तार कर अमेठी के लिए रवाना  हो गई है. उन्‍होंने शनिवार को अमेठी के जगदीशपुर में पार्टी कार्यकर्ता मीटिंग में भड़काऊ बयान दिया था. MLA की गिरफ्तारी के बाद रायबरेली से आप कार्यकर्तोंओ की दर्जनों गाड़ियों का काफिला पीछे लग गया है. MLA ने कहा था कि यूपी की अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते हैं.

अस्पतालों में कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं कहां आप विधायक ने

इससे पहले अमेठी में शनिवार को आप विधायक सोमनाथ भारती ने योगी सरकार पर तंज कसते हुए उन्‍होंने कहा, ‘हम उत्तर प्रदेश में आए हैं. हम यहां के स्कूलों को देख रहे हैं. यहां के अस्पताल को देख रहे हैं. ऐसी बदतर हालत में है कि अस्पतालों में बच्चे तो पैदा हो रहे हैं, लेकिन कुत्तों के बच्चे पैदा हो रहे हैं.’



किसी भी राजनेता को राजनीति करनी चाहिए लेकिन जनता पर विवादित टिप्पणी करना लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।