प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के तल्ख मिजाज अधिकारियों को चेताया समस्याओ का त्वरित निराकरण करे देर की तो उल्टा लटका दूंगा पर अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के तल्ख मिजाज अधिकारियों को चेताया समस्याओ का त्वरित निराकरण करे देर की तो उल्टा लटका दूंगा पर अधिकारियों पर इसका कोई प्रभाव नही

181 में शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा हैं निदान
डिंडौरी-:आई विटनेश न्यूज24,डिंडोरी, जिला मुख्यालय के कार्यालय पर देखा जाए तो प्रतिदिन दर्जनों किसान हाथ में नकल फीस की पर्ची लिए अनुमोदित कराने के लिए यहां-वहां भटकते नजर आते हैं लेकिन उनकी सुनने को कोई तैयार नहीं है। ऐसा ही एक मामले जिसमे प्रार्थी विनोद बर्मन ने संबंधित विभाग से सीमांकन प्रतिवेदन, वर्क फील्ड बुक नक्शा, पंचनामा एवं आर्डर शीट और भूमि का क्रमांक मांगा था पर संबंधित विभाग ने उनकी मांग पर कोई ध्यान ही नहीं दिया न ही उन्हें आज दिनांक तक प्रार्थी संबंधित दस्तावेज उपलब्ध करवाए 
आवेदक विनोद बर्मन के द्वारा 14 फरवरी 2020 को आवेदक  द्वारा लोक सेवा केंद्र में ओर फिर 26 फरवरी को 181 में भी  सीमांकन प्रतिवेदन, वर्क फील्ड बुक नक्शा, पंचनामा एवं आर्डर शीट और भूमि क्रमांक का आवेदन किया था।
 जो आवेदक को आज तक नहीं मिल पा रही है और विभाग के अधिकारी कागजों में लिखकर यहां वहां टाल रहे हैं। आवेदक विनोद बर्मन ने नायब तहसीलदार व्रत शाहपुर से इसके लिए गुहार लगाई थी पर न तो कोई सुन रहा है और न उन्हें दस्तावेज मिल रहे है।
आवेदक ने बताया कि जिन कागजों को आवेदक द्वारा मांगा गया है उन कागजों को संबंधित विभाग आज तक आवेदक को नहीं दे पा रहे हैं जबकि इस प्रकरण का फैसला तहसील न्यायालय से हुआ था फिर मामला एसडीएम कोर्ट में चला गया और वहां से भी प्रकरण का फैसला हो गया था। उक्त प्रकरण में फैसले की नकल, छाया प्रति आवेदक द्वारा मांगी गई थी पर उसे फैसले की नकल और उससे संबंधित दस्तावेज फैसला देने वाले कार्यालय के द्वारा उपलब्ध नहीं कराए जा रहे है, जिसकी शिकायत आवेदक द्वारा सीएम हेल्पलाइन में 4 दफा की जा चुकी है तब भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हैरान परेशान आवेदक को ये समझ नहीं आ रहा है कि आखिर फैसले की नकल उसे दोनों कार्यालयों से क्यों नहीं दी जा रही है?

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।