विक्रमपुर पुलिस की शराब माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

विक्रमपुर पुलिस की शराब माफियाओ पर बड़ी कार्यवाही

डिंडोरी-:आई विटनेस न्यूज़24, विक्रमपुर थाना के अंतर्गत  विक्रमपुर पुलिस ने एक वाहन से 57 लीटर शराब जप्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 हजार आंकी गयी है

विक्रमपुर पुलिस द्वारा बिना नंबर प्लेट की इको वाहन से परिवहन की जा रही अवैध शराब की खेप जप्त किया
दोनों आरोपी अपनी इको गाड़ी से भारी मात्रा में शराब लेकर ग्राम सक्का रोड तरफ से ग्राम चौबीसा तरफ आ रहे थे मौके पर चौकी प्रभारी विक्रमपुर व पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंच ग्राम चौबीसा मेन रोड स्कूल के पास नाकाबंदी पॉइंट लगाकर वाहन चेकिंग कर संदिग्ध मारुति इको वाहन बिना नंबर को रोका गया तो उक्त वाहन में दो व्यक्ति बैठे थे जिनका नाम भैयालाल और कलता सिंह दोनों निवासी ग्राम छपरा चौकी विक्रमपुर वाहन की तलाशी की गई जो गाड़ी के बीच वाली सीट के पीछे तरफ 2 पेटी गोवा व्हिस्की अंग्रेजी शराब 100, नग 2 पेटी देसी मदिरा मसाला शराब 100 नग, 2 पेटी देसी मदिरा प्लेन 100 नग,  एक पुराने थैले में 20 नग गोवा व्हिस्की, कुल शराब 320 नग अंग्रेजी देसी शराब पाया गया ।
दोनों आरोपियों से उक्त शराब रखने वा परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए जो आरोपी पेश नहीं किए । दोनों आरोपियों से कुल देसी अंग्रेजी शराब 320 नग, कुल कीमत ₹28100 वह कुल शराब की मात्रा 57 लीटर एवं एक बिना नंबर की मारुति सुजुकी इको वाहन जप्त किया गया । आरोपियों का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय पाए जाने से चौकी विक्रमपुर थाना शाहपुर में अपराध क्रमांक 15/21 धारा 34(2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों भैया लाल मरावी पिता फगुआ सिंह मरावी उम्र 37 वर्ष और कलुआ सिंह पिता पहलू सिंह उम्र 18 वर्ष 10 माह दोनों निवासी ग्राम छपरा थाना शाहपुर जिला डिंडोरी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया । उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी विक्रमपुर उपनिरीक्षक संजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्र भूषण दुबे, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल ,आरक्षक गोविंद सिंह, आरक्षक छोटेलाल ,आरक्षक अजय मरकाम ,चालक आरक्षक निशांत पटेल की भूमिका रही है

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।