कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का भजपा को समर्थन / कांग्रेस में हड़कंप - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह का भजपा को समर्थन / कांग्रेस में हड़कंप

फिर BJP के साथ जा खड़े हुए दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह,

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया 

शिवराज सिंह चौहान ने इस बात से इनकार करते हुये कहा है कि फिलहाल नई शराब दुकान खोलने का कोई फैसला नही लिया गया हैआबकारी आयुक्त ने कलेक्टरों को पत्र भेजकर नई दुकान खोलने के प्रस्ताव मांगे हैजब कमलनाथ सत्ता में थे, तब शराब दुकानें बढ़ाने के फैसले का शिवराज सिंह विरोध कर रहे थे, अब शिवराज सत्ता में हैं, तो कमलनाथ ने मोर्चा खोल रखा है।

भोपाल-आईविटनेस न्यूज़ 24, मध्यप्रदेश में इन दिनों नई शराब दुकानें खोलने को लेकर सियासत गर्म है । सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने हो गए है । इसी बीच हमेशा अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और चचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के एक ट्वीट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है । लक्ष्मण शराब दुकानों को खोलने को लेकर भाजपा के समर्थन में उतर आए है।लक्ष्मण सिंह के ट्वीट के बाद कांग्रेस  में हड़कंप मच गया है ।


लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर शराब बंदी से राजस्व की हानि की बात कही है । लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि " शराब बंदी " करने से राजस्व की हानि होगी , कर्ज़ और लेना पड़ेगा । अन्य देशों में यह एक उद्योग के रूप में देखा जाता है , जो ” रोजगार ” और “ राजस्व " दोनों देता है । “ आत्म निर्भर " बनने के लिए दोनों की आवश्यकता है । हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब लक्ष्मण सिंह ने पार्टी लाइन से हटकर बयान दिया हो , इसके पहले भी लक्ष्मण सिंह कई मामलों में भाजपा का खुलकर समर्थन कर चुके है और अपनी ही पार्टी की मुश्किलें बढ़ा चुके है ।

https://twitter.com/laxmanragho/status/1352448976218251265?s=19

दरअसल , मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार  राजस्थान और उत्तर प्रदेश की तर्ज पर शराब दुकानें बढ़ाने की तैयारी कर रही है । गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा भी कह चुके है कि नई शराब की दुकान खोलने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है । मैं भी इसी पक्ष में हूं कि दुकानों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि अमानक शराब मार्केट में नहीं आए ।


इसी बीच कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने भी भाजपा का समर्थन किया है।जबकी पूर्व मुख्यमंत्री और पीसीसी चीफ कमलनाथ समेत पूरी कांग्रेस इस फैसले के विरोध मे आवाज बुलंद किए हुए है । वही बीजेपी में भी स्वर बगावती है । वरिष्ठ बीजेपी नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री उमा भारती भी शराब बंदी के पक्ष में उतर आई है और उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सभी बीजेपी शासित राज्यों में शराबबंदी की मांग की है । अब देखना दिलचस्त होगा है कि सरकार क्या फैसला लेती है ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।