कार्यालय जिला पंचायत डिण्डौरीपडत भूमि सुधार के कार्य सभी जनपद पंचायतों में करें प्रारंभ : सीईओ जिला पंचायत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कार्यालय जिला पंचायत डिण्डौरीपडत भूमि सुधार के कार्य सभी जनपद पंचायतों में करें प्रारंभ : सीईओ जिला पंचायत

आई विटनेस न्यूज़24,डिण्डौरी - 06 जनवरी 2021। जिला पंचायत के मुख्य  कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश जारी कर सभी जनपद पंचायतों में महात्मा् गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की उपयोजना जय किसान के तहत् पडत भूमि के सुधार के कार्य प्रारंभ किये जायें।
उन्होने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य् कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश दिये कि मनरेगा योजना के तहत् जिन ग्राम पंचायतों में 5X25 (सामुदायिक मूलक एवं हितग्राही मूलक) के अनुपात में कार्य प्रारंभ नही है उनके तत्काल प्रारंभ कराये जावें, और अधिक से अधिक श्रमिकों को कार्य में संलग्न किया जायें। 

64056 परिवारों को प्रति दिवस मिल रहा है काम - महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से डिण्डौरी जिले में निर्माण कार्यो में संलग्न कर कार्य उपलब्ध कराया जा रहा है। 
जिला पंचायत डिण्डौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जिले में 64056 श्रमिकों को आज मनरेगा योजना में कार्य कर रहे है। जिसमें अमरपुर जनपद पंचायत की 42 ग्राम पंचायतो में 6352, बजाग की 46 पंचायत में 7478, डिण्डौरी की 70 ग्राम पंचायतों में 8653 करंजिया की 42 ग्राम पंचायतों में 12220, मेंहदवानी की 46 ग्राम पंचायतों में 8479,  समनापुर की 48 ग्राम पंचायतों में  5752 एवं जनपद पंचायत शहपुरा की 69 ग्राम पंचायतों में 15122 श्रमिकों को संलग्न कर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।