डिंडोरी-आई विटनेस न्यूज 24,शाहपुरा के बिलहरी ग्राम में एक स्टाेन क्रेशर संचालक का स्टाेन क्रेशर दो साल पहले खनिजी विभाग ने सील करते हुए इसकी बिजली सप्लाई कटवा थी। नियम विरूद्ध तरीके से संचालित हो रहा था।
इसी मामले में डिंडोरी जिले में खनिज विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है । खनिज और राजस्व विभाग की टीम ने दो साल पूर्व शाहपुर थाना क्षेत्र के बलही गांव में राजलक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के अवैध रूप से संचालित क्रेशर को सील किया था और करीब दो करोड़ चालीस लाख रुपये का जुमाना भी लगाया गया था मौके पर पहुंची खनिज विभाग की टीम ने करीब पन्द्रह हजार घनमीटर गिट्टी के साथ ही अवैध रूप से संचालित हो रहे क्रेशर को भी जप्त किया था । लेकिन खनिज विभाग को चकमा देकर राज लक्ष्मी कंट्रक्शन कम्पनी जप्त किये गए क्रेशर की मशीनरी निकालकर फरार हो गई और मौके पर जप्त रखी गिट्टी भी चोरी होने लगी जानकारी के मुताबिक चोरी की गिट्टी का इस्तेमाल प्रधानमंत्री सड़कों पर किया जा रहा है । वही एस अमोलक कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी ने बताया कि रखी गिट्टी को हम ही वहाँ से अपने इस यहा ला रहे है । ग्रामीण भी बताते है कि रात होते ही डंफरों से गिट्टी ले जाई रही है खिनिज विभाग के जिम्मेदार इस मामले में अब जांच कर कार्रवाई की बात कह कर पल्ला झाड़ रहे है ।
