राजेन्द्र तान्तवाय की रिपोर्ट
डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,आज दिनाँक 31.1.2021 को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह महाअभियान के तहत शंखनाद कार्यक्रम का प्रान्त प्रचारक श्री प्रवीण जी व नगर के अभियान टोली बस्ती प्रमुखों व जिला टोली के राम सेवकों द्वारा श्री नर्मदा मंदिर डैम घाट में किया गया। प्रान्त प्रचारक जी द्वारा भगवान श्री राम जी व साहित्य के पूजन के साथ नगर में संग्रह अभियान का शुभारंभ किया गया है। वार्ड नम्बर 9 में प्रान्त प्रचारक जी व टोली के रामसेवकों द्वारा कुछ घरों में संग्रह किया गया है, जिसमे बबली बाई द्वारा राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े उत्साह के साथ अपना समर्पण किया। नगर के व्यवसायी श्री रामचन्द्र बिलैया, रविराज बिलैया, अवधराज बिलैया और शिवमराज बिलैया परिवार द्वारा भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु 1,11,111/-रुपये की समर्पण राशि प्रान्त प्रचारक जी के समक्ष प्रदान किया गया। श्रीमती रमादेवी ने परिवार के साथ अयोध्या में दर्शन हेतु गई थीं तो भगवान को झोपड़ी में देखकर दुखी हुई और भगवान से निवेदन किया आपका जब मन्दिर बन जायेगा तो दर्शन हेतु आएंगे, आज वह अवसर आ गया हमारे परिवार का यह छोटा सा समर्पण भगवान के मन्दिर निर्माण में लगेगा हमे संतोष हुआ, सभी रामसेवकों को स्वागत कर समर्पण किया गया।
