भोपाल-:आई विटनेस न्यूज24, माध्यमिक शिक्षा मंडल, भोपाल द्वारा हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी या ऑनलाइन ओपन बुक कराई जाएंगी, इस टॉपिक पर पिछली बोर्ड मीटिंग में चर्चा तो हुई है लेकिन डिसीजन नहीं हुआ है। बोर्ड के चेयरमैन राधेश्याम जुलानिया का मानना है कि कुछ समय और इंतजार करना चाहिए। यदि माहौल सामान्य हो गया तो परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित कराई जाएगी लेकिन यदि संक्रमण का तनाव लगातार बना रहा तो फिर ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम के विकल्प पर विचार किया जाएगा।
