डिंडौरी-आई विटनेस न्यूज 24,जबलपुर-अमरकंटक रोड पर 14 जनवरी दिन गुरुवार को कुकर्रामठ से श्रद्धालु मकर संक्रांति पर्व पर नर्मदा स्नान करने ऑटो से जा रहे थे ,वहीं रास्ते मे कूंड़ा के पास सवारी ऑटो MP51 R 0514 पलटने से सात लोग घायल हो गए। घायलों में से दो लोग गंभीर हैं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में जारी है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ऑटो पर सवार होकर कुछ श्रद्धालु मकर संक्रांति पर मां नर्मदा में डुबकी लगाने के लिए डिंडौरी जा रहे थे। ग्राम कूंड़ा के पास अचानक ऑटो तीन खुरमुंडी खा कर पलट गई और सात लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी। एंबुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Home
Unlabelled
कुंडा के पास श्रद्धालुओ से भरा ऑटो पलटा सात घायल दो गंभीर
कुंडा के पास श्रद्धालुओ से भरा ऑटो पलटा सात घायल दो गंभीर
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
