मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की

भोपाल-:आई विटनेस न्यूज़24,मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने नववर्ष की शुरूआत गरीब कल्याण के साथ की। मुख्यमंत्री श्री चौहान नववर्ष के पहले दिन इंदौर के पंचशील नगर बस्ती में पहुँचे और विभिन्न लोगों से मुलाकात कर जरूरतमंद कमजोर वर्ग के लोगों को विभिन्न प्रकार की सहायताएँ उपलब्ध कराई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंचशील नगर बस्ती में बने ग़रीब वर्गों के आवास में जाकर उनके दु:ख दर्द को सुना। मुख्यमंत्री श्री चौहान यहां लक़वा ग्रस्त 65 साल की द्वारिका बाईं से मिले और उनके उपचार के निर्देश कलेक्टर श्री मनीष सिंह को दिए। द्वारिका बाई बरसों पहले मुख्यमंत्री श्री चौहान से मिल चुकी थी। उनके घर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी फ़ोटो भी लगी हुई थी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रेम से अभिभूत द्वारिका बाई के आँसू नहीं रुके और वह बिलख कर मुख्यमंत्री के कंधे से लगकर रो पड़ी।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान चार साल के आदित्य से भी मिले और उसे दुलार किया। आदित्य जन्म से ही दिव्यांग हैं और कपड़े की दुकान में काम करने वाले उनके पिता गोविंद अपनी पूरी कोशिश के साथ उसका इलाज कराने में लगे हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उनके माता-पिता को आश्वस्त किया कि आदित्य का बेहतर से बेहतर उपचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आदित्य के पिता गोविंद को आश्वस्त किया कि वे इस संघर्ष में उनके साथ हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि आदित्य का बेहतर से बेहतर इलाज कराएं।

      मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इकोनॉमिक वीकर सेक्सन के लिए बनी इस सोसाइटी के रहवासियों से भी मुलाक़ात की और उनके माध्यम से समूचे इंदौर को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।