डिंडौरी-:आई विटनेस न्यूज 24,MP में 3 जनवरी तक 376 कौओं की मौत बर्ड फ्लू को लेकर सरकार ने जारी किया अलर्ट
सीहोर में 9 कौओं की मौत हुई।मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में एवियन फ्लू (बर्ड फ्लू) को लेकर डर फैला हुआ है. राज्य के तीन जिलों में बीते एक हफ्ते में सैकड़ों कौए मृत पाए गए हैं. मंदसौर और खरगौन जिलों से मृत कौओं के सेम्पल्स भोपाल में हाई सिक्योरिटी एनीमल डिसीज लेबोरेट्री (HSADL) भेजे गए. यहां से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है. वहीं कल डिंडौरी के किसलपुरी क्षेत्र में भी ग्रामीणों ने कौआ मरने की बात बताई है, अभी यह स्पष्ट नही है कि कौओ की मौत करेंट से हुई है या बीमारी की वजह से वही जानकारी लगाने से ग्रमीणों में दहसत का माहौल है
