आबकारी विभाग की टीम द्वारा मौके से बीजेपी महिला मोर्चा पोहरी की मंडल अध्यक्ष ललिता राजे को अवैध कच्ची शराब बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । मुरैना जिले में जहरीली शराब पीने से हुई 22 लोगों की मौत के बाद नींद से जागे आबकारी और पुलिस महकमे की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई शुरू की गई । बुधवार की सुबह पोहरी कस्बे के कटरा मौहल्ला और नयागांव की बंजारा बस्ती में अवैध कच्ची शराब बनाकर बेचने की सूचना पर कार्रवाई की गई । आबकारी और पुलिस विभाग की टीम द्वारा इस कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री और शराब जब्त की है । पोहरी कस्बे के कटरा मोहल्ले में आबकारी और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बीजेपी महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष ललिता राजे के घर से बड़ी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बरामद की , जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है ।
शिवपुरी।आईविटनेस न्यूज़-24, शिवपुरी में भाजपा की मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ललिता राजे के यहां आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर अवैध रूप से घर में रखी हुई कच्ची शराब जब्त की है। बताया जा रहा है कि ललित राजे काफी समय से कच्ची शराब बेचने का काम कर रही थी।
